
सिटी पत्रिका 24X7 रिपोर्ट:तालिब मंसूरी
फर्रुखाबाद। एस. एन. साध ट्रस्ट के सौजन्य से तथा डॉ. रजनी सरीन के मार्गदर्शन में शहर के एनएकेपी डिग्री कॉलेज के सामने आयोजित दिव्यांग सहायता शिविर के दूसरे दिन 210 दिव्यांगजनों का पंजीकरण किया गया। सुबह से ही बड़ी संख्या में दिव्यांगजन शिविर स्थल पर पहुंचते रहे, जिससे परिसर में उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा।

शिविर के दौरान दिव्यांगजनों को नि:शुल्क सहायक उपकरण वितरित किए गए। इनमें 24 ट्राई साइकिल, 22 व्हीलचेयर, 30 कृत्रिम पैर, 4 कृत्रिम हाथ, 45 छड़ियां, 12 कैलिपर, 13 वैशाखियां, 12 वॉकर, 34 जूते तथा 65 कान की मशीनें शामिल रहीं।
कान से संबंधित मरीजों की जांच ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. शिखर सक्सेना द्वारा की गई। जांच के बाद जरूरतमंद मरीजों को श्रवण यंत्र और आवश्यक दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं।
शिविर में व्यवस्थाएं बेहद सुव्यवस्थित रहीं। सेवा भाव और त्वरित सहायता से लाभार्थियों के चेहरों पर संतोष साफ दिखाई दिया। आयोजकों ने बताया कि शिविर का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना और उनके दैनिक जीवन को आसान बनाना


