
फर्रुखाबाद (सिटी पत्रिका 24X7)।जनपद की सहकारी राजनीति से शनिवार को बड़ी खबर सामने आई। लाल गेट रेटगंज स्थित सहकारी क्रय-विक्रय समिति के चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए, जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदीप कुमार सक्सेना को निर्विरोध सभापति चुन लिया गया। परिणाम घोषित होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।निर्वाचन अधिकारी जितेंद्र कुमार ने आधिकारिक रूप से परिणाम की घोषणा की। प्रदीप कुमार सक्सेना पूर्व में भाजपा के जिला महामंत्री की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। उनके नाम पर सर्वसम्मति बनने से संगठन में उनकी मजबूत पकड़ एक बार फिर सामने आई है।अन्य पदों पर भी हुई घोषणाचुनावी प्रक्रिया के दौरान समिति के अन्य महत्वपूर्ण पदों की भी घोषणा की गई।

उपसभापति: नंदकिशोर प्रतिनिधि: कृष्ण दत्त, अमित कुमार, अशोक कुमार कटियार और कशिश।

नामांकन और चुनावी प्रक्रिया के दौरान भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इनमें पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, डॉ. भूदेव सिंह राजपूत, आलू विपणन संघ के सभापति विमल कटियार और महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बबीता पाठक प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा अभिषेक बाजपेई, संतोष राजपूत और विकास पांडे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने प्रदीप सक्सेना को बधाई दी।

नवनियुक्त सभापति प्रदीप कुमार सक्सेना ने अपनी जीत को कार्यकर्ताओं के विश्वास की जीत बताया। उन्होंने कहा कि समिति के विकास और किसानों के हितों की रक्षा के लिए वे पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।


