फर्रुखाबाद। (सिटी पत्रिका 24X7): ठंडी सड़क स्थित नवभारत सभा भवन में तथागत सामाजिक समिति (TSS) का वार्षिक उत्सव एवं सामाजिक सम्मेलन 2026 उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान गौतम बुद्ध की वंदना से हुआ, जबकि अध्यक्षता रघुवर दयाल मौर्य ने और संचालन सुधीर कुशवाहा ने किया।
सम्मेलन में समाज के विभिन्न वर्गों की भागीदारी रही। इस दौरान विधायक सुशील शाक्य समेत कई प्रमुख व्यक्तित्वों को “समाज शिरोमणि सम्मान” से सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों की प्रस्तुतियों ने आकर्षण बढ़ाया, वहीं मेधावी छात्रों को भी सम्मानित किया गया।वक्ताओं ने शिक्षा, एकता और सामाजिक जागरूकता पर जोर देते हुए समाज को संगठित होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम में कैप्टन प्रभात शाक्य, इंजीनियर अवनीश शाक्य, सुरेश चंद्र बौद्ध सहित कई वक्ताओं ने अपने विचार रखे।




