फर्रुखाबाद | सिटी पत्रिका 24X7 रिपोर्ट तालिब मंसूरी
जनपद फर्रुखाबाद में आज जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षिका आरती सिंह द्वारा केंद्रीय कारागार व जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कारागार में निरुद्ध बंदियों की आवास व्यवस्था, भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई, स्वास्थ्य सुविधाओं एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया गया।

निरीक्षण के समय जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षिका ने बैरकों, भोजनालय, चिकित्सालय एवं सुरक्षा प्रबंधों का अवलोकन किया। साथ ही बंदियों से संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि बंदियों को शासन द्वारा निर्धारित सभी मूलभूत सुविधाएं समय से उपलब्ध कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है।

वहीं पुलिस अधीक्षिका आरती सिंह ने कारागार की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए।
निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य कारागार व्यवस्था को स्वच्छ, सुरक्षित एवं मानवीय बनाना बताया गया।