फर्रुखाबाद सिटी पत्रिका 24X7 15 मार्च सोमवार। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर 15 मार्च 2026 को पूर्व विधायक श्रीमती लुईस खुर्शीद के नेतृत्व में कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने फर्रुखाबाद के गढ़ी खान खाना (मनिहारी) निवासी दिवंगत मुख्तार अंसारी के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। प्रतिनिधिमंडल ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।

बताया गया कि 13 मार्च 2026 को मुख्तार अंसारी भारत एलपीजी गैस बुकिंग के लिए काफी देर से लाइन में लगे हुए थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके कारण उनकी मृत्यु हो गई। इस घटना को बेहद दुखद बताते हुए कांग्रेस नेताओं ने इसे सरकार की व्यवस्था की विफलता बताया।
पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद ने कहा कि इस कठिन समय में कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती के साथ पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि मुख्तार अंसारी अपने परिवार के मुखिया थे और उनके आकस्मिक निधन से परिवार आर्थिक व सामाजिक संकट का सामना कर रहा है। उन्होंने शासन से मांग की कि पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की जाए और प्रशासनिक स्तर पर उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाए।
इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में जिला अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला देवी, शहर अध्यक्ष अंकुर मिश्रा, पूर्व शहर अध्यक्ष पुन्नी शुक्ला, प्रदेश सचिव श्रीमती अर्चना राठौर, पूर्व जिला अध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा, जिला प्रवक्ता वरुण त्रिपाठी, सोशल मीडिया विभाग के जिला अध्यक्ष अनवर सादात, वरिष्ठ कांग्रेस नेता उजैर भाई, जिला महासचिव आसिफ भाई सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।



