
फर्रुखाबाद | सिटी पत्रिका 24X7:आवास विकास स्थित भाजपा जिला कार्यालय में मंगलवार को एक कार्यक्रम के दौरान कई युवाओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा जिलाध्यक्ष फतेह चंद्र वर्मा ने फर्रुखाबाद शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष शुभ दीक्षित सहित कई युवाओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष फतेह चंद्र वर्मा ने बताया कि कांग्रेस के शहर उपाध्यक्ष शुभ दीक्षित के साथ गौरव शर्मा, अविरल मिश्रा, हृदयांश तिवारी, ऋतिक स्वास्थ्य, रामजी दुबे, अंशुमान दीक्षित, राघवेंद्र शुक्ला, अनमोल मिश्रा और शिवेंद्र चौहान सहित कई युवाओं ने भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विश्वास जताते हुए भाजपा का दामन थामा है।उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्रवादी विचारधारा के साथ देश को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को पूरा करने की दिशा में कार्य कर रही है। वैश्विक उथल-पुथल के बावजूद भारत मजबूती से खड़ा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को सशक्त बनाने का काम कर रहे हैं।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव और पंचायत चुनाव को देखते हुए संगठन का विस्तार किया जा रहा है। नए जुड़े युवा कार्यकर्ता पार्टी को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएंगे और चुनावी मैदान में सक्रियता से काम करेंगे। कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, जिला महामंत्री सुनील रावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजकुमार वर्मा, जिला मंत्री धर्मेंद्र राजपूत, फर्रुखाबाद पूर्वी मंडल अध्यक्ष नरेंद्र आर्य, पूर्व सभासद डब्बू अग्निहोत्री, जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी, तोषित प्रीत सिंह, पिछड़ा मोर्चा जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी राजपूत और अभिषेक बाथम सहित कई पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।



