फर्रुखाबाद। सिटी पत्रिका 24X7 14 मार्च शनिवार। बहुजन नायक म. कांशीराम की 92वीं जयंती और आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) का छठा स्थापना दिवस 15 मार्च को जनपद फर्रुखाबाद में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होंगे। कार्यक्रम का आयोजन फर्रुखाबाद के सन समृद्धि पैलेस, जसमई दरवाजा में किया जा रहा है।
कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्व जिलाध्यक्ष एडवोकेट सूरज गौतम एवं जिला प्रभारी मोहम्मद राशिद प्रधान द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्थानीय पदाधिकारियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य मंडल प्रभारी (कानपुर मंडल) एडवोकेट प्रदीप निगम उपस्थित रहेंगे इस दौरान पार्टी की नीतियों पर चर्चा के साथ-साथ बहुजन आंदोलन के प्रेरणास्रोत कांशीराम के विचारों को भी साझा किया जाएगा। पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर इसे सफल बनाने की अपील की है। पूर्व जिलाध्यक्ष एडवोकेट सूरज गौतम ने बताया कि यह कार्यक्रम बहुजन समाज के महानायक कांशीराम को श्रद्धांजलि देने और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का अवसर है।



